The Pillar Logo

कनॉट प्लेस स्थित जीवन भारती बिल्डिंग में भारत माता की जय, वंदे मातरम कहने पर बवाल।

  यह लेख 31 July 2025 का है।

कनॉट प्लेस स्थित जीवन भारती बिल्डिंग में भारत माता की जय, वंदे मातरम कहने पर बवाल।


जीवन भारती बिल्डिंग में काम करने कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने हेतु भारत माता का जय और वंदे मातरम का उदघोष किया।

उदघोष उपरांत कर्मचारी अपनी समस्याओं को बैठक करने लगे तभी जीवन भारती बिल्डिंग में भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा देश की सबसे नामी गिरामी सिक्यूरिटी एजेंसी की सुरक्षा अधिकारी नीतू अपने साथ बाउंसर लेकर कर्मचारियों की बैठक पहुंची और कर्मचारियों को धमकाते हुए कहा भारत माता का नारा किसने लगाया, कहा यह वर्क प्लेस है लोग परेशान हो गए आपकी हिम्मत कैसे हुई यह बात सुन कर्मचारियों ने सुरक्षा अधिकारी से पूछा कि भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे से किसी को क्या समस्या हो सकती है ?

ADVERTISEMENT

लेकिन सुरक्षा अधिकारी ने सभी कर्मचारियों को धमकाते हुए, सबक सिखाने की धमकी देते हुए चली गई लेकिन कर्मचारी बेहद दुःखी है और अचंभित है भारत देश की राजधानी दिल्ली और दिल्ली में भी दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस में भारतीय जीवन बीमा निगम की जीवन भारती बिल्डिंग में भारत माता की जय और वंदे मातरम के उदघोष पर जो प्रतिबंध लगाया गया है

बेहद पीड़ादाई है, कर्मचारी भारतीय मजदूर संघ से जुड़े है, भारतीय मजदूर संघ ने इस विषय को गंभीरता से लिया है भारतीय मजदूर संघ ने कम्पनी मालिक, भारतीय जीवन बीमा निगम के उच्च अधिकारी, प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री भारत सरकार को पत्र लिख सूचित किया है यदि कम्पनी मालिक एवं भारतीय जीवन बीमा निगम अधिकारी सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों पर तत्काल कार्यवाही नहीं करते है तो भारतीय मजदूर संघ इस विषय को लेकर भारतीय जीवन बीमा निगम अधिकारीयों एवं कंपनी के विरुद्ध सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगा।

डॉ दीपेन्द्र चाहर, महामंत्री भारतीय मजदूर संघ, दिल्ली प्रदेश।।

ADVERTISEMENT

Comments

Related