MRP को लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के कार्यकर्ताओं जंतर मंतर पर किया धरना-प्रदर्शन
12 June 2026 20:14 IST
| लेखक:
The Pillar Team
Delhi

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के देशभर से आए ५०० से अधिक कार्यकर्ताओंने आज १२ जून को जंतर मंतर पर एम आर पी (Maximum Retail Price) की वर्तमान स्थिति में ग्राहकॉ की हो रही लुंट के संदर्भ में धरना प्रदर्शन किया। ग्राहक पंचायत ने कहा की एम आर पी प्रिंट करनके क़ानून-प्रावधान सरकार ने किया किंतु अधिकाधिक एम आर पी पैकेज्ड चीजों पर कितनी मुद्रित करनी चाहिए इस पर कोई कानून या प्रतिबंध नहीं है।
यह स्थिति का फायदा उठाते हुए उत्पादक वस्तु पर मनमानी एम आर पी प्रिंट करके ग्राहको को लूट रहे है। यह व्यापारी और उत्पादक का मिलीभगत का खेल कई सालो से चल रहा है लेकिन सरकार इस पर न तो कोई कानून बना रही है और न ही ग्राहक पंचायत की मांग पर विचार कर रही है।

यह परिस्थिति में ग्राहक पंचायत ने पिछले एक महीने से देश के प्रत्येक राज्यो में “एम आर पी में पारदर्शिता और उचित संशोधन” हेतु जन जागरण और जन आंदोलनका कार्यक्रम शुरू किया है। यही उपक्रम में आज देश के प्रांतों से कार्यकर्ता जंतर मंतर पर अपनी माँग को बुलंद करने के लिए एकत्रित हुए और प्रधान मंत्री को आवेदन दिया।
एम आर पी की मायाजाल की गंभीरता इससे प्रतिपादित हॉती है की ₹.२.१० पैसे की लागत मुक्त वाली इंजेक्शन की सुई बाजार में ₹.३० से अधिक एम आर पी पर मिलती है, ग्राहक को खरीदना पड़ता है क्यूँकि कोई विकल्प नहीं होता।

आज जंतर मंतर के ग्राहक पंचायत के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नारायणभाई शाह जी, राष्ट्रीय सचिव श्री जयंत कथीरिया जी ने संबोधित किया।

Youtube
Twitter