The Pillar Logo

दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को एक बड़ा आरोप लगाया है कि..

  यह लेख 12 April 2024 का है।

दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को एक बड़ा आरोप लगाया है कि..


दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को एक बड़ा आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए एक बड़ी राजनीतिक साजिश रच रही है आतिश ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी उनकी सरकार को गिराने के लिए एक राजनीतिक साजिश है हमें पता चला है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाएगा लेकिन दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू करना गैर कानूनी और जनादेश के खिलाफ होगा।

आम आदमी पार्टी की नेता के आप पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह आश्चर्य जनक है राष्ट्रपति शासन का डर आम आदमी पार्टी को सट्टा रहा है जिसके पास विधानसभा में 62 विधायक है।

ADVERTISEMENT

बता दे की सचदेवा ने केजरीवाल से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की भी मांग की है आरती श्री ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि पिछले कुछ महीनो में कई ऐसी घटनाएं हुई है जो इस आशंका की ओर इशारा करती है मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ महीनो में से भारतीय प्रशासनिक सेवा के किसी वरिष्ठ अधिकारी को दिल्ली में तैनात नहीं किया गया है।

साथी उन्होंने आरोप लगाया कि विभागों में पद खाली पड़े हैं लेकिन कोई तैनाती नहीं हुई नौकरशाहों ने आदर्श आचार संहिता का हवाला देते हुए मंत्रियों द्वारा बुलाई जाने वाली बैठकों में आना बंद कर दिया है उप राज्यपाल दिल्ली सरकार के कामकाज को लेकर गृह मंत्रालय को पत्र लिख रहे हैं साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले से ही पता था कि वह राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में नहीं आ सकती।

आरती जी ने कहा 2015 और 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराया है इसलिए वे दिल्ली सरकार को गिराना चाहते हैं लेकिन राष्ट्रपति शासन लागू करना गैरकानूनी होगा क्योंकि दिल्ली सरकार के पास बहुमत है हमने इस साल 17 फरवरी को सदन में बहुमत परीक्षण पास कर लिया था।

ADVERTISEMENT

सचदेवा ने इसे लेकर आतिश की आलोचना की और आरोप लगाया कि केजरीवाल दिल्ली न्यायालय की फटकार से आशाए महसूस कर रहे हैं साथ ही उन्होंने कहा कि आतिश ने अपने उत्पीड़न और ऑपरेशन लोटस की आम तौर पर सुने जाने वाली झूठी कहानी के बजाय आज सुबह एक नई कहानी सुनाई आज उन्होंने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है सचदेवा ने आगे कहा कि बेहतर होगा यदि केजरीवाल इस्तीफा दे दे एक नए मुख्यमंत्री को सरकार सपेरा और दिल्ली के प्रशासन को उचित तरीके से चलाने दे।


Comments

Related