The Pillar Logo

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत- दिल्ली ने लोकतंत्र के उत्सव में वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर की अहम बैठक व संगठन विस्तार हेतु नवीन दायित्व की घोषणा की।

  यह लेख 27 April 2024 का है।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत- दिल्ली ने लोकतंत्र के उत्सव में वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर की अहम बैठक व संगठन विस्तार हेतु नवीन दायित्व की घोषणा की।


दिनांक 26/04/24 को फैज़ रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय ग्राहक शक्ति- शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान पर दिल्ली प्रांत अध्यक्ष श्री राजवीर सिंह सोलंकी द्वारा लोकतंत्र के उत्सव चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने, समाज द्वारा राष्ट्रहित को केंद्र में रखते हुए अधिकतम मतदान करने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। प्रांत सचिव विजय केसरी द्वारा बैठक का संचालन किया गया। उन्होंने बताया कि सामाजिक संगठन होने के नाते हम सबका दायित्व है कि वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर हमको समाज में लोगों के बीच चेतना जगाने जैसा महत्वपूर्ण कार्य करना चाहिए। प्रांत उपाध्यक्ष सुनील खुरचन द्वारा नए वोटरों की सहभागिता सुनिश्चित कर मतदान ज्यादा से ज्यादा हो, कार्य करने को कहा गया। साथ ही, पिछले 10 वर्षों में सरकार द्वारा किए गए कार्यों का विस्तारपूर्वक वर्णन प्रांत सहसंगठन मंत्री मोहनजीत कौर एवम महिलाओं से संबंधित प्रमुख मुद्दों को महिला आयाम प्रांत संयोजिका वास्तुविद डॉ० नीति शर्मा द्वारा रखा गया। स्मरणीय है कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ग्राहक हितों के संरक्षण हेतु कार्यरत देशव्यापी संगठन है। जो समाज में लोगो को उनके ग्राहकरूपी अधिकारो एवं कर्तव्यो के बारे में जागरूक करने एवम समय-समय पर ग्राहक हितों से जुड़े मुद्दे उठाता रहता है। कार्यक्रम के अंत में, संगठन विस्तार हेतु दिल्ली प्रांत अध्यक्ष राजवीर सिंह सोलंकी की सहमति से रिक्त प्रांत व जिले में निम्न दायित्व की घोषणा प्रांत सचिव विजय केसरी द्वारा की गई।

प्रांत सह संगठन मंत्री- मोहनजीत कौर।

ADVERTISEMENT

प्रांत सह सचिव- ईश्वर चंद।

प्रांत उपाध्यक्ष- अनुज चौधरी।
प्रांत उपाध्यक्ष- बिजेंद्र शर्मा (सचिव, स्वर्ण जयंती समिति- दिल्ली)।

प्रचार आयाम
प्रांत सह संयोजक- अरविंद तोमर। प्रांत सह संयोजक-आशुतोष मिश्रा।

ADVERTISEMENT

महिला आयाम-
प्रांत संयोजिका- डॉ० नीति शर्मा।
सह संयोजिका- श्रीमती सोनल गुप्ता।

रोजगार आयाम
प्रांत सहसंयोजक- राहुल कटारिया।

प्रांत कार्यकारिणी सदस्य
साक्षी त्यागी जी, पूनम जी.

ADVERTISEMENT

जिला संयोजक

  1. उत्तर-पूर्वी जिला
    संयोजक- दीपक भाकुनी।
    सहसंयोजक- दिनेश।

2.उत्तर-पश्चिम जिला-
संयोजक- बसंत सचदेवा।
सहसंयोजक- पुनीत बाटला।

  1. दक्षिणी दिल्ली जिला-
    संयोजक- मस्तराम लोहिया।
    सह संयोजक- परवीन राठी।
    सहसंयोजक- विजया लक्ष्मी।
  2. दक्षिण-पूर्व जिला-
    संयोजक- राकेश बसोया।
  3. दक्षिण-पश्चिम जिला
    सहसंयोजक- सुमित दीक्षित।
  4. पूर्वी दिल्ली जिला-
    संयोजक- दीपक ‘मगध’।
    सहसंयोजक- जयदीप चिकारा।

7.पश्चिमी दिल्ली जिला
संयोजक- मनोज जी।

ADVERTISEMENT
  1. शाहदरा जिला
    सहसंयोजक शिव भास्कर।
    सहसंयोजक राजकुमार यादव।
  2. मध्य दिल्ली जिला
    सहसंयोजक पवन सेठी।
    सहसंयोजक गौरव। दिल्ली विश्वविद्यालय ईकाई
    सहसंयोजक- मनोज कुमार।

लोकमत परिष्कार कार्यक्रम के संयोजक- अजय शर्मा (प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, दिल्ली प्रांत)

सादर
विजय केसरी
सचिव , दिल्ली प्रांत
अ. भा. ग्राहक पंचायत।


Comments

Related