यह लेख 20 February 2024 का है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे या नहीं।
20 February 2024 15:36 IST
| लेखक:
The Pillar Team
Breaking News

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे या नहीं। इस पर अब गहरी सवाल खड़े हो गए हैं उन्होंने सोमवार को यह साफ कर दिया कि कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को अंतरिम रूप दिए जाने तक उनकी पार्टी राहुल गांधी की न्यायाधीश में हिस्सा नही लेगी।राहुल गांधी की यात्रा सोमवार को अमेठी से होकर गुजरी है और इसके बाद रायबरेली जाएगी रायबरेली में सपा प्रमुख को यात्रा में शामिल होना था।
सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया हमने कांग्रेस को 17 लोकसभा सीट की अंतिम पेशकश की है इस पेशकश पर उसकी स्वीकृति के आधार पर रायबरेली में न्याय यात्रा में अखिलेश यादव का शामिल होना निर्भर करेगा आपको बता दें सपा ने इससे पहले 11 सीटों का ऑफर कांग्रेस को दिया था वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ज्यादा सीटों की डिमांड कर रही है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पहले कहा था कि उनकी पार्टी को करीब दो दर्जन सीट दी जानी चाहिए जहां 2009 के लोकसभा चुनाव में उसने जीत हासिल की थी।
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस विपक्षी इंडिया गठबंधन में साझेदार है न्याय यात्रा को दोनों दलों की ओर से एक जुट दिखाने का बड़ा मौका माना जा रहा था लेकिन अब इसे लेकर संदेह के बदले गिर गए हैं कि राहुल और अखिलेश इसमें साथ आए या नहीं बता दे कि कांग्रेस ने पिछली बार उत्तर प्रदेश में एकमात्र रायबरेली की सीट जीती थी उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीट है।