यह लेख 26 July 2024 का है।
संसद में बजट पर चर्चा के दौरान गुरुवार को भी हंगामा जारी रहा लोकसभा में भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय की एक दिन पहले की टिप्पणी पर विवाद की स्थिति बनी
26 July 2024 19:28 IST
| लेखक:
The Pillar Team
India

संसद में बजट पर चर्चा के दौरान गुरुवार को भी हंगामा जारी रहा लोकसभा में भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय की एक दिन पहले की टिप्पणी पर विवाद की स्थिति बनी, विपक्ष गंगोपाध्याय से माफी की मांग कर रहा था। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने अपनी ही पार्टी के सदस्य की आलोचना की और कहा कि गंगोपाध्याय ने भाषा का गलत इस्तेमाल किया। कोई भी सदस्य सदन की गरिमा को ठेस पहुंचती है तो यह बहुत दुख की बात है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी कहा कि वह जो आदेश देंगे उसे सभी को मनाना चाहिए सदस्य अपनी बात रखें चर्चा में भाग ले लेकिन ऐसी टिप्पणी न करें जो संसदीय परंपराओं के अनुकूल न हो।
बिरला ने बताया कि इस शब्द को रिकॉर्ड से हटा दिया गया। सदस्य को भी चेतावनी दी गई है दरअसल कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जज और पश्चिम बंगाल के सांसद गंगोपाध्याय बुधवार को आर्थिक विषयों पर बोल रहे थे। विपक्षी सदस्यों की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि विद्वान सदस्यों को इसकी जानकारी नहीं है और सीखना चाहिए। इसी दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने गोडसे को लेकर टिप्पणी की इस पर पलटवार करते हुए गंगोपाध्याय ने एक आपत्तिजनक शब्द कहा विपक्षी सदस्यों ने इसका विरोध किया इस पर गुरुवार को भी हंगामा होता रहा।
लंच के बाद जब लोकसभा दोबारा शुरू हुई तो कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और भाजपा सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भीड़ गए चन्नी ने बिट्टू के दादा और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या का जिक्र किया चन्नी ने कहा कि बिट्टू आपके दादा शहीद हुए थे लेकिन उसे दिन उनकी मौत हुई जिस दिन आपने कांग्रेस छोड़ी इस पर बिट्टू ने कहा कि मेरे दादा सरदार बेअंत सिंह ने कांग्रेस नहीं देश के लिए कुर्बानी दी थी बिट्टू ने कहा कि चेन्नई गरीबों की बात कर रहे हैं लेकिन वह पंजाब के सबसे अमीर आदमी है।