राजधानी दिल्ली में अब नई सरकार बन चुकी है और पुरानी सरकार को यानी आम आदमी पार्टी सरकार को…
7 March 2025 19:05 IST
| लेखक:
The Pillar Team
AAP

राजधानी दिल्ली में अब नई सरकार बन चुकी है और पुरानी सरकार को यानी आम आदमी पार्टी सरकार को यमुना पर हर वक्त घेरती हुई भाजपा का सफाई की ओर खुद क्या रुख है इसका अंदाजा आपको इस खबर से हो जाएगा।
यमुना को लेकर भाजपा सरकार ने एक्शन प्लान बनाया है और इस पर काम भी शुरू हो चुका है इस बीच दिल्ली के डिप्टी चीफ मिनिस्टर प्रवेश वर्मा स्वयं बुधवार को सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे यमुना सिग्नेचर ब्रिज से आईटीओ छठ घाट और ओखला बैराज तक उन्होंने सब कवर किया। और यह जानकारी उन्होंने ट्वीट के जरिए दी उन्होंने ट्वीट में लिखा कि
माँ यमुना जी की स्वच्छता के लिए संकल्पबद्ध डबल इंजन की भाजपा सरकार! आज बोट क्लब से सिग्नेचर ब्रिज और आईटीओ छठ घाट तक अधिकारियों के साथ माँ यमुना जी की सफाई अभियान का निरीक्षण किया।
भाजपा की डबल इंजन सरकार यमुना जी की सफाई के लिए ठोस रोडमैप और Action Plan के साथ ज़मीन पर काम कर रही है। दिल्ली में भाजपा की जीत के तुरंत बाद हमने यमुना की सफाई पर तेज़ी से काम शुरू किया, जिसका नतीजा है कि अब तक 1300 मीट्रिक टन कचरा यमुना से निकाला जा चुका है।
पिछले 10 सालों में यमुना की सफाई पर कोई ठोस कार्य नहीं हुआ, बल्कि गंदगी दोगुनी हो गई। AAP सरकार ने यमुना सफाई के नाम पर सिर्फ झूठ फैलाया और भ्रष्टाचार किया।
लेकिन अब, प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की प्रेरणा से, यमुना जी को साबरमती रिवरफ्रंट की तर्ज़ पर साफ़ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया गया है। स्वयं प्रधानमंत्री जी इस सफाई अभियान की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
दिल्ली में सभी नालों को STP से जोड़ा जाएगा और उनकी क्षमता बढ़ाई जाएगी। औद्योगिक क्षेत्रों में CTP लगाए जाएंगे ताकि केमिकल वेस्ट का सही निपटान हो। साथ ही, बारिश के समय में बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए ITO गेट्स की मरम्मत , सुरक्षा और दीवारों की ऊँचाई बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। मैं दिल्लीवासियों को आश्वस्त करता हूँ कि अब दिल्ली में बाढ़ की स्थिति नहीं बनेगी।
साथ ही, DDA द्वारा यमुना रिवरफ्रंट विकसित करने का कार्य भी शुरू हो चुका है। मैं सभी दिल्लीवासियों से अपील करता हूँ कि यमुना जी में गंदगी डालने से बचें और इस पवित्र अभियान में अपना सहयोग दें। आइए,
मिलकर माँ यमुना जी को निर्मल बनाने में योगदान दें!
केंद्र सरकार ने यमुना मास्टर प्लान तैयार किया है और जल्द ही प्रधानमंत्री के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा ताकि दिल्ली में यमुना मिशन पर काम किया जा सके दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी यमुना की सफाई भाजपा का प्रमुख चुनावी वादा और मुद्दा रहा प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच मुख्य राजनीतिक विवाद का विषय भी रहा तो इससे पहले की आम आदमी पार्टी विपक्ष में बैठकर और जनता भाजपा से किए गए वादों पर सवाल करना शुरू करें जमीनी तौर पर भाजपा ने काम करने की शुरुआत कर दी है।
सरकार के बयानों में यह भी था कि 2 सालों में यमुना में सीवेज और औद्योगिक अपशिष्ट के प्रवाह को पूरी तरह से रोकना और 2027 दिसंबर तक नदी को साफ करने के लिए शहर के सभी सीवेज उपचार संयंत्र को पूरी तरह कार्यात्मक बना देगी और ऊपर से आपको रिवर फ्रंट का वादा तो याद ही होगा जिसका प्रवेश वर्मा नेवी अपने ट्वीट में जिक्र किया यदि यह सभी कार्य दिल्ली में भाजपा कर देती है तो यह दिल्ली की जनता और भाजपा के लिए एक बोनस होगा।