The Pillar Logo

राहुल गांधी संसद से लेकर सभाओं तक भाजपा को घेरने में लगे हुए

  यह लेख 06 July 2024 का है।

राहुल गांधी संसद से लेकर सभाओं तक भाजपा को घेरने में लगे हुए


राहुल गांधी संसद से लेकर सभाओं तक भाजपा को घेरने में लगे हुए हैं, शनिवार को गुजरात में उन्होंने भाजपा पर फिर बड़ा हमला किया उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को इस तरह हर आएंगे जैसे अयोध्या में हराया।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा पर हमला बोला।
राहुल ने कहा कि हमें धमका कर और हमारे कार्य कार्यालय को नुकसान पहुंचा कर हमें चुनौती दी जा रही है मैं आपको बताता हूं कि हम सब मिलकर उनकी सरकार को उसी तरह तोड़ देंगे जैसे उन्होंने हमारे कार्यालय को नुकसान पहुंचाया है।

ADVERTISEMENT

यह लिखकर ले लीजिए कि कांग्रेस गुजरात में चुनाव लड़ेगी और नरेंद्र मोदी एवं भाजपा को गुजरात में हराएगी जैसा हमने अयोध्या में किया था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुजरात में जीतेगी और इस राज्य से वह एक नई शुरुआत करेगी अहमदाबाद के पालड़ी इलाके में कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव गांधी भवन के बाहर कांग्रेस और भाजपा के सदस्यों के बीच झड़प हो गई थी यह घटना 2 जुलाई की है जब भाजपा की युवा शाखा के सदस्य हिंदुओं के बारे में गांधी की टिप्पणी का विरोध करने के लिए वहां पहुंचे थे राहुल गांधी ने इसी घटना का जिक्र करते हुए यह बात।

ADVERTISEMENT

पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में पथराव हुआ जिसमें एक सहायक पुलिस आयुक्त सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए पूर्व कांग्रेस प्रमुख गांधी ने अपने भाषण में उत्तर प्रदेश की फैजाबाद लोकसभा सीट से भाजपा की हर को लेकर भी नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।


Comments

Related