यह लेख 28 August 2024 का है।
पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत सोमवार को आतंक की अलग-अलग वारदात से दहल गया।
28 August 2024 09:00 IST
| लेखक:
The Pillar Team
International

पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत सोमवार को आतंक की अलग-अलग वारदात से दहल गया। अफगानिस्तान की सीमा से सटे हुए बलूचिस्तान में 58 लोगों की मौत हो चुकी है पहली वारदात बलूचिस्तान के मूसाखेल में हुई। जहां पर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के 23 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया है की नेशनल हाईवे को सोमवार 40 बंदूक धारीयों ने जाम कर दिया।
बसो ट्रकों और वैन को रोक कर बंदूकधारियों ने जाम कर दिया बसों ट्रक और वैन को रोक कर बंदूकधारियों ने लोगों को उतारा। सभी के आईडी कार्ड चेक किया और इनमें से पंजाब प्रांत के 23 लोगों को गोली मारकर उड़ा दिया। दूसरी घटना बलूचिस्तान के कालात में हुई जहां पर 14 सैनिकों को मार डाला गया बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने दोनों वारदातों की जिम्मेदारी ली है इस बीच देर रात पाकिस्तान आर्मी ने बयान जारी किया और कहा कि बलूचिस्तान में जवाबी कार्यवाही में 21 आतंकियों को भी ढेर कर दिया गया है।
बलूचिस्तान में ग्वादर के पुलिस थाने पर बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया अचानक हुए इस हमले से थाने के पुलिस वालों को संभलने तक का मौका नहीं मिला बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के लगभग दो दर्जन बंदूकधारीयों ने थाने के स्टाफ को बंधक बना लिया और माल खाने से बड़ी संख्या में हथियार और अन्य चीजों को लूट लिया।
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने हाइवे पर 25 वाहनों को आग लगाने का वीडियो भी जारी किया इसमें कुछ बंदूकधारी कह रहे हैं कि अब पाकिस्तान आर्मी के बुरे दिन शुरू हो गए हैं पाकिस्तान आर्मी बलोच लोगों पर बरसों से जुल्म करती आ रही है अब इसका बदला लिया जाएगा।

Youtube
Twitter