The Pillar Logo

लोकसभा के चुनावी नतीजे से उत्साहित कांग्रेस एक बार फिर पुराना वैभव और खोई ताकत हासिल करने के लिए काम कर रही है।

  यह लेख 04 July 2024 का है।

लोकसभा के चुनावी नतीजे से उत्साहित कांग्रेस एक बार फिर पुराना वैभव और खोई ताकत हासिल करने के लिए काम कर रही है।


लोकसभा के चुनावी नतीजे से उत्साहित कांग्रेस एक बार फिर पुराना वैभव और खोई ताकत हासिल करने के लिए काम कर रही है। बीते 5 सालों में लोकसभा में अपनी ताकत दोगुनी करने वाली कांग्रेस अब राज्यों की सत्ता में वापसी के लिए मंथन कर रही है कांग्रेस महासचिव जय राम रमेश ने बृहस्पतिवार को कहा की दिल्ली और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की कोई गुंजाइश नहीं है हालांकि महाराष्ट्र एवं झारखंड के विधानसभा चुनाव में इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव एलाइंस यानी इंडिया गठबंधन बरकरार रहेगा रमेश ने यह भी कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस एवं सहयोगी दलों के नेता चाहेंगे वहां यह गठबंधन बरकरार रहेगा।

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों इंडिया गठबंधन के घटक है लोकसभा चुनाव में दोनों दलों ने दिल्ली एवं हरियाणा में मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन पंजाब में दोनों अलग-अलग मैदान में उतरे महाराष्ट्र झारखंड हरियाणा में इसी साल अक्टूबर नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है।

यह पूछे जाने पर की क्या आगामी विधानसभा चावन में भी इंडिया गठबंधन रहेगा रमेश ने कहा कि यह झारखंड के विधानसभा चुनाव के लिए बरकरार रहेगा महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के लिए भी बरकरार रहेगा। पंजाब में इंडिया गठबंधन नहीं है वही हरियाणा में एक सीट आम आदमी पार्टी को दी गई थी मैं नहीं समझता विधानसभा चुनाव में वह बरकरार रहेगा।
उनका कहना था कि दिल्ली में तो आम आदमी पार्टी की ओर से बयान आ गया है कि विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन नहीं होगा।

ADVERTISEMENT

रमेश ने कहा मैंने पश्चिम बंगाल के संदर्भ में कहा था कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए है जिन-जिन राज्यों में हमारे नेता और दूसरी पार्टियों के नेता चाहते हैं कि गठबंधन हो वहां गठबंधन रहेगा।


Comments

Related