The Pillar Logo

क्या आपको पता है दुनिया के सबसे कर्जदार देश कौन से हैं?

  यह लेख 04 September 2024 का है।

क्या आपको पता है दुनिया के सबसे कर्जदार देश कौन से हैं?

dollar

क्या आपको पता है दुनिया के सबसे कर्जदार देश कौन से हैं?, पहले और तीसरे नाम पर तो यकीन ही नहीं होगा।
दुनिया के कर्जदार देशों की लिस्ट में कई ऐसे विकसित देशों के नाम हैं, जिनके बारे में जानकर यकीन नहीं होगा। क्योंकि इन देशों की दुनिया भर में छवि ऐसी है कि लगता है कि यहां पर बहुत अमीरी होगी। लेकिन हकीकत यह है कि यह देश में भारी कर्ज में डूबे हुए हैं। और कई देश तो ऐसे हैं तो उनकी जीडीपी से ज्यादा उन पर कर्ज है। वर्ल्ड स्टैटिस्टिक्स ने आईएमएफ की रिपोर्ट के आधार पर दुनिया के सबसे कर्जदार देशों की लिस्ट तैयार की है। इसमें देशों के ऊपर उनकी जीडीपी का कितना कर्ज है, उसके आधार पर रैकिंग साल 2022 के आधार पर तैयार की गई है।

जापान

जापान पर उनकी जीडीपी का 216 फीसदी कर्ज है। जो कि दुनिया में सबसे ज्यादा है।

ADVERTISEMENT

ग्रीस

ग्रीस पर उनकी जीडीपी का 203 फीसदी कर्ज है। यानी देश की कुल जीडीपी से दोगुना कर्ज है। इसलिए यह देश आर्थिक संकट से भी जूझ रहा है।

यूनाइटेड किंगडम

यूनाइडेट किंगडम पर उनकी जीडीपी का 142 फीसदी कर्ज है। ब्रिटेन यानी यू.के. की इकोनॉमी भी इस समय डांवाडोल है। खास तौर से कोविड-19 में लिए गए कर्ज का बोझ उस पर भारी पड़ रहा है। लेबनान
लेबनान पर उसकी जीडीपी का 128 फीसदी कर्ज है। और यह देश युद्ध के संकट से जूझ रहा है।

ADVERTISEMENT

स्पेन

स्पेन पर उसकी जीडीपी का 111 फीसदी कर्ज है। स्पेन भी रूस-यूक्रेन युद्ध और कोविड-19 के बाद से आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

अमेरिका

अमेरिका पर उसकी जीडीपी का 110 फीसदी कर्ज है। रूस-यूक्रेन युद्ध और ग्लोबल आर्थिक सुस्ती से अभी भी अमेरिका उबर नहीं पाया है।

ADVERTISEMENT

भारत

भारत पर इस समय उसकी जीडीपी का 46 फीसदी कर्ज है। और वह दुनिया में सबसे तेज ग्रोथ करने वाला देश है।


Comments

Related