यह लेख 19 May 2024 का है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली में शनिवार को पहली चुनावी रैली करने जा रहे हैं।
19 May 2024 12:03 IST
| लेखक:
The Pillar Team
Congress

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली में शनिवार को पहली चुनावी रैली करने जा रहे हैं। यह रैली चांदनी चौक लोकसभा सीट पर होगी कांग्रेस को इस सीट पर जीत की उम्मीद है लेकिन हैरानी की बात यह है कि कांग्रेस ने इस रैली के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को न्योता नहीं दिया है। अब सवाल यह उठता है कि क्या कांग्रेस पार्टी या राहुल गांधी केजरीवाल से दूरी बना रहे हैं? जबकि कुछ ही दिन पहले केजरीवाल ने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के लिए दिल्ली में रैली की थी।
दरअसल अरविंद केजरीवाल के जेल से छूटने के बाद से कांग्रेस नेतृत्व उनसे दूरी बनाता हुआ दिख रहा है जबकि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में रामलीला मैदान में हुई रैली में कांग्रेस संसदीय दल के नेता सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ,राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पहुंचकर गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या करार दिया था।
कहां यह भी जा रहा है कि स्वाति मालीवाल के सामने आने के बाद से कांग्रेस केजरीवाल से दूरी बनाने का फैसला कर रही है जहां चुनाव नजदीक है ऐसे में यह दूरी इंडिया एयरलाइंस को दिल्ली के चुनाव में भारी पड़ सकती है।
बताते चलेंगे दिल्ली महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन फातिमा मालीवाल आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद पिछले तीन दिनों से सुर्खियों में है उन्होंने आरोप लगाया है कि सीएम आवास पर उनके साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल थे विभव कुमार ने मारपीट की उन्होंने इस मामले में दिल्ली पुलिस में अपनी शिकायत भी दर्ज करवाई है इसके बाद से बीजेपी लगातार इस मुद्दे को महिला अपमान से जोड़ते हुए चुनाव में मुद्दा बना रही है
Comments
Related

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए पत्र लिखा।
