The Pillar Logo

मध्य प्रदेश चुनाव के पहले चरण की 20 सीटों में 11 पर कांग्रेस का कब्जा।

  यह लेख 18 October 2023 का है।

मध्य प्रदेश चुनाव के पहले चरण की 20 सीटों में 11 पर कांग्रेस का कब्जा।

Madhya-Pradesh

मध्यप्रदेश में में पहले चरण में बस्तर की 12 और दुर्ग संभाग की 8 सीटों पर चुनाव होना है और इन 20 सीटों में से 19 कांग्रेस के पास हैं। अगर रिकॉर्ड देखें तो पहले चरण के चुनाव में कांग्रेस हमेशा फायदे में रही है। केवल एक ऐसा साल रहा है 2018 जब भाजपा पहले चरण की 20 में 16 सीटों पर जीत दर्ज कर पायी है। और अगर बात कांग्रेस की करें तो 2013 में 13 और 2018 में 18 सीटों पर सफलता मिली है और इसी के साथ खैरागढ़ चुनाव को जीत ये आंकडा 19 तक पहुँच गया।

20 में से 11 सीटें लगातार 2 बार से कांग्रेस जीत रही वहीं तीन सीटें यानी खुज्जी, कोट और मोहल्ला मानपुर पर तीन बार से कांग्रेस का दबदबा रहता है। और वही 7 सीटों पर टक्कर का मुकाबला रहता है यानी की विधायको की बदली हो जाती है।

ADVERTISEMENT

गौर करने वाली बात ये भी है कि पहले चरण के लिए कांग्रेस के 20 में से 7 प्रत्याशी 50 से कम उम्र के हैं तो कहीं न कहीं कांग्रेस युवाओं का दिल जीतने की कोशिश में लगी हुई है क्योंकि लगभग 8 लाख वोटर्स ऐसे हैं जो पहली बार अपना मतदान करेंगे। अब देखना ये है की क्या कांग्रेस की ये रणनीति उन्हे मध्यप्रदेश के सियासी तख्त पर बैठा पायेगी?


Comments

Related