यह लेख 03 August 2024 का है।
भूस्खलन त्रासदी के बाद हालात का जायजा लेने वायनाड गए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने…
3 August 2024 18:48 IST
| लेखक:
The Pillar Team
Accident

भूस्खलन त्रासदी के बाद हालात का जायजा लेने वायनाड गए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने शुक्रवार को सियासी सर गर्मी बढ़ा दी उन्होंने अपने खिलाफ ईडी छापे की आशंका जताई राहुल ने गुरुवार देर रात 1:52 मिनट पर लिखा जाहिर है की 2 इन 1 को मेरा चक्रव्यूह वाला भाषण अच्छा नहीं लगा ईडी ने अंदरूनी सूत्रों से बताया है कि छापेमारी की तैयारी हो रही है मैं ईडी का दिल खोलकर इंतजार कर रहा हूं। मेरी तरफ से चाय और बिस्किट राहुल ने बजट पर चर्चा के दौरान किसानों गरीबों महिलाओं और युवाओं के खिलाफ भाजपा के चक्रव्यूह का जिक्र किया था
राहुल के ताजा बयान के बाद विपक्षी गठबंधन के सहयोगी दलों ने सरकार पर विरोधियों के खिलाफ जांच एजेंसी का दुरुपयोग करने का इल्जाम लगाया है। वहीं भाजपा ने कहा राहुल वायानाड संसद के रूप में अपनी जवाब देही से ध्यान भटकने के लिए नहीं कहानी गढ़ रहे हैं राहुल 2024 में वायानाड और रायबरेली दोनों से जीते और वायनाड सीट छोड़ दी कांग्रेस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को वायनाड से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता ललन सिंह ने कहा उन्होंने कुछ ऐसा किया होगा तभी उन्हें ऐसा लग रहा है अगर किसी ने गलत नहीं किया तो उसे कुछ क्यों होगा वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल को उसे अधिकारी का नाम बताने की चुनौती दी जिसने उन्हें अंदर की जानकारी दी है।