अमीरों की लिस्ट में बड़ा उथल पुथल हो गया है।
27 September 2024 09:15 IST
| लेखक:
The Pillar Team
Breaking News

अमीरों की लिस्ट में बड़ा उथल पुथल हो गया है। एशिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को बड़ा झटका लगा है। दुनिया की अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी नीचे आ गए हैं। अरबपतियों की लिस्ट से खिसककर अब वो 12वे नंबर पर आ गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनियर्स लिस्ट के मुताबिक अरबपतियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी 112 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अब वो 12वे स्थान पर पहुंच गए हैं। लेकिन अब जानते हैं मुकेश अंबानी को आखिर पछाड़ा किसने?
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस के अध्यक्ष अंबानी ब्लूमबर्ग बिलियोनियर्स इंडेक्स में 12वीं नंबर पर आ गए हैं कंपनी के शेयर में गिरावट के बाद उनकी रैंकिंग नीचे हो गई दूसरी और स्पेन के कारोबारी अमांशियो ओर्टेगा ने उनका स्थान ले लिया। बीते दिनों में अमांशियों के नेटवर्थ ने करीब 2 अरब डॉलर्स की तेजी आई है।
इसी तरीके से अंबानी को पछाड़कर वह दुनिया के 11वें सबसे अमीर उद्योगपति बन गए हैं। रेलवे मजदूर का बेटा और डिलीवरी बॉय के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाले अमांशियो ओर्टेगा के पास 113 अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति है। दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी इंडिटेक्स में उनकी 59% हिस्सेदारी है।