यह लेख 12 August 2024 का है।
अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में राजनीतिक माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है।
12 August 2024 19:58 IST
| लेखक:
The Pillar Team
Election News

महाराष्ट्र में अक्टूबर में होने वाले असेंबली चुनाव से पहले राजनीति का पर लगातार गर्म है कांग्रेस छोड़कर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हुए संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे पर बड़ा आरोप लगाया है उन्होंने कहा की असेंबली चुनाव के लिए ठाकरे भ्रष्ट तरीके से पैसा जुटाना में लगे हैं उन्होंने इसके लिए दक्षिण अफ्रीका के भगोड़े गुप्ता बंधुओ से दिल्ली में सीक्रेट मीटिंग की उनके इस आप पर उद्धव ठाकरे या उनके नजदीकी नेताओं का कोई बयान नहीं आया।
संजय ने कहा सार्वजनिक रूप से घोषणा की गई थी कि उद्धव इंडिया एलायंस के नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली गए थे उन्होंने सभी नेताओं के साथ मुलाकात की उसका व्यापार प्रचार किया लेकिन एक बैठक को गुप्त रखा वह बैठक गुप्ता परिवार के सदस्यों के साथ थी।
संजय ने आरोप लगाया गुप्ता परिवार ने दक्षिण अफ्रीका में घोटाले किए और 2018 में उन्हें वहां से भागना पड़ा दक्षिण अफ्रीका के तत्कालीन राष्ट्रपति जैकब को भी उनके कारण अपना पद छोड़ना पड़ा और फिर उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया।
संजय ने कहा दो गुप्ता भाई फरार है और उनके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है वह दोनों दुबई में छुपी है जबकि तीसरा भाई भारत में है वह उत्तराखंड के कारोबारी बाबा साहनी के आत्महत्या केस में आरोपी है और 11 जुलाई से बल पर है।

Youtube
Twitter